UP Police Bharti 2026 Update: फॉर्म करेक्शन का अंतिम अवसर, ऐसे करें बदलाव

2 Min Read

UP Police Bharti 2026 Update:

लखनऊ, एजेंसियां। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन के दौरान किसी तरह की त्रुटि हो गई थी, वे तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, करेक्शन विंडो 3 फरवरी 2026 सुबह 6 बजे तक ही खुली रहेगी, इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

32,679 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। इसमें कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) के 10,469 पद, पीएसी (पुरुष) के 15,131 पद, महिला पीएसी बटालियन के 2,282 पद, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के 1,341 पद, घुड़सवार पुलिस के 71 पद, जेल वार्डर (पुरुष) के 3,279 और जेल वार्डर (महिला) के 106 पद शामिल हैं।

किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार

करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार नाम या माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी, पता और संपर्क विवरण जैसी जानकारियों में संशोधन कर सकते हैं। हालांकि, OTR से फेच की गई जानकारी और अपलोड की गई फोटो में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा।

तकनीकी दिक्कत पर यहां लें मदद

यदि फॉर्म में सुधार करते समय किसी तरह की परेशानी आती है, तो उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

फॉर्म में सुधार कैसे करें

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in या apply.upprpb.in पर जाएं।
  • लॉगिन करने के बाद “Application History” में “Modify Details” विकल्प चुनें।
  • जरूरी सुधार करें और फॉर्म दोबारा सबमिट कर दें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख से पहले अपने आवेदन की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share This Article
Exit mobile version