14 महीने से जारी हिंसा के बीच तीसरी बार मणिपुर जा रहे
नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज मणिपुर और असम दौरे पर हैं।
इस दौरान वे दोनों राज्यों के अलग-अलग जिलों में हिंसा और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।
मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के. मेघचंद्र के अनुसार, राहुल दिल्ली से पहले सिलचर जाएंगे और वहां से जिरिबाम जिले जाएंगे।
मई 2023 में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल की यह तीसरी मणिपुर यात्रा होगी। इसके पहले राहुल ने जनवरी 2024 में मणिपुर के थौबल से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी।
इसे भी पढ़ें