Novak Djokovic:
नई दिल्ली, एजेंसियां। रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी ओपन 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। टूर्नामेंट आयोजकों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। 38 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ने यह फैसला गैर-चिकित्सीय कारणों से लिया है, हालांकि इससे पहले उन्होंने कमर की परेशानी के चलते कैनेडियन मास्टर्स (टोरंटो) से भी नाम वापस ले लिया था।
जोकोविच का मास्टर्स रिकॉर्ड:
एटीपी मास्टर्स 1000 में अब तक 45-12 का रिकॉर्ड।2023 में सिनसिनाटी के रोमांचक फाइनल में कार्लोस अल्काराज को हराकर खिताब जीता था।2025 में अब तक 26-9 का सीजन रिकॉर्ड।
हालिया प्रदर्शन
मई 2025 में जिनेवा ओपन जीतकर करियर का 100वां टूर-स्तरीय खिताब जीता।इसके बाद सिर्फ दो टूर्नामेंट खेले फ्रेंच ओपन और विंबलडन, दोनों में जैनिक सिनर से सेमीफाइनल में हार।
अगला लक्ष्य – यूएस ओपन
अब जोकोविच का अगला मुकाबला यूएस ओपन 2025 में होगा, जिसकी शुरुआत 24 अगस्त से होगी। यहां वह अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में उतरेंगे। यह खिताब जीतने पर वह मार्गरेट कोर्ट के महिला वर्ग के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे, जो अब तक सबसे अधिक एकल ग्रैंड स्लैम (25) खिताब जीत चुकी हैं।
सिनसिनाटी ओपन इस साल बड़े बदलावों से गुजरा है:
अब यह टूर्नामेंट दो सप्ताह तक चलेगा।
96 खिलाड़ियों की एंट्री और 260 मिलियन डॉलर के कैंपस नवीनीकरण के साथ।
फाइनल मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा।
शीर्ष खिलाड़ी शामिल:
जैनिक सिनर (गत चैंपियन)
कार्लोस अल्काराज (विंबलडन फाइनलिस्ट)
अलेक्जेंडर ज्वेरेव, टेलर फ्रिट्ज सहित कई दिग्गज।
इसे भी पढ़ें








