NIA conducts raids:
नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को अल-कायदा गुजरात आतंकी साजिश के मामले में पांच राज्यों में छापेमारी की। इसमें पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में 10 स्थानों पर तलाशी ली गई।
NIA के अनुसार:
NIA का कहना है कि इस मामले में चार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सोजिब मियां, मुन्ना खालिद अंसारी, अजरुल इस्लाम और अब्दुल लतीफ जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुके हैं। ये सभी अल-कायदा से जुड़े पाए गए हैं और बांग्लादेश में संगठन के लिए धन इकट्ठा करने, युवाओं को कट्टरपंथ की ओर उकसाने जैसी गतिविधियों में शामिल थे।
NIA ने 10 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। महाराष्ट्र में भी गिरफ्तारियां: महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे के 37 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर को अल-कायदा और AQIS से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके अलावा ठाणे के एक शिक्षक से भी पूछताछ की गई।







