Naxalite encounter news: आंध्र प्रदेश में बड़ा माओवादी अभियान: दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 7 माओवादी ढेर और 50 से अधिक गिरफ्तार

2 Min Read
Imageidtv indradhanush.com (60)

Naxalite encounter news:

अमरावती, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी है। माड़वी हिड़मा के मारे जाने के एक दिन बाद मारेदुमिल्ली इलाके में हुई नई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सात माओवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग के एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने बताया कि सभी की पहचान की जा रही है।

मारा गया प्रमुख माओवादी मेतुरी जोखा:

मुठभेड़ में मारा गया एक प्रमुख माओवादी मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर बताया गया है, जो श्रीकाकुलम का रहने वाला था। वह आंध्र-ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय था और माओवादी संगठन के तकनीकी मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। हथियारों और संचार प्रणालियों में उसकी विशेष पकड़ थी, जिससे वह संगठन के लिए अहम कड़ी माना जाता था। इसके साथ ही, राज्य पुलिस ने आंध्र प्रदेश के कई जिलों कृष्णा, एलुरु, एनटीआर विजयवाड़ा, काकिनाड़ा और डॉ. बी.आर. आंबेडकर कोणासीमा—मे चलाए गए अभियान में करीब 50 माओवादी कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में वरिष्ठ माओवादी, हथियारबंद दस्तों के सदस्य, तकनीकी व संचार विशेषज्ञ और संगठन के अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक:

पुलिस के मुताबिक ये सभी माड़वी हिड़मा के नजदीकी सहयोगी थे, जो भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन कार्रवाइयों से दक्षिण बस्तर और दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है और संगठन की गतिविधियों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

Share This Article
Exit mobile version