Trump friendship requests: ट्रंप के दो ‘फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट’ पर मोदी का गर्मजोशी से जवाब

3 Min Read

Trump friendship requests:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कूटनीतिक और आर्थिक तनाव के बीच अमेरिका और भारत के रिश्तों में अचानक नरमी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को दो बार दोस्ती का संदेश भेजा है। वहीं, पीएम मोदी ने भी इन संकेतों का गर्मजोशी से जवाब दिया है। विशेषज्ञ इसे व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

पहला मैसेज: 6 सितंबर

6 सितंबर को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को “बहुत विशेष” बताते हुए कहा कि वह और पीएम मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे। हालांकि, उन्होंने भारत की मौजूदा नीतियों पर असहमति भी जताई। इसके जवाब में पीएम मोदी ने ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी “सकारात्मक, दूरदर्शी और वैश्विक रणनीतिक” है।

दूसरा मैसेज: 10 सितंबर

10 सितंबर को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि भारत और अमेरिका “व्यापार बाधाओं” को दूर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को “बहुत अच्छा दोस्त” बताते हुए वार्ता को जल्द सफल होने की उम्मीद जताई। जवाब में पीएम मोदी ने लिखा कि भारत और अमेरिका “स्वाभाविक पार्टनर” हैं और यह वार्ता “असीमित संभावनाओं” का मार्ग खोलेगी।

टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि

अमेरिका ने हाल ही में भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाया और रूस से तेल खरीद पर 25% अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत ने इस विवाद में झुकने से इनकार किया और अपने रुख पर कायम रहा।

अब क्यों बदल रहे सुर?

विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी के हालिया चीन दौरे और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में दिए गए संदेश ने ट्रंप को संकेत दिया कि भारत को दबाकर झुकाना आसान नहीं होगा। साथ ही, भारत-अमेरिका की रक्षा, ऊर्जा और व्यापार साझेदारी दोनों देशों के लिए रणनीतिक रूप से जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तानी सेना ने हाइजैक ट्रेन से छुड़ाए 104 बंधक, 16 BLA लड़ाके ढेर 

Share This Article
Exit mobile version