Jharkhand ATS terrorist arrest:
रांची। राजधानी रांची में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान असहर दानिश के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि असहर दानिश के आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से संबंध होने की आशंका है और वह इस संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था।
Jharkhand ATS terrorist arrest: ATS और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को दिया अंजाम
इस ऑपरेशन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां दानिश से गहन पूछताछ कर रही हैं। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। सुरक्षा बलों ने तबरक लॉज और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
जांच जारी है, और अधिकारियों का कहना है कि अगर दानिश के आईएसआईएस से सीधे संपर्क की पुष्टि होती है, तो यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से और गंभीर हो सकता है।
इसे भी पढ़ें
