Snake venom exposed:
हरिद्वार, एजेंसियां। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में सांपों के जहर के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) के शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता की सूचना पर वन विभाग की टीम ने खंजरपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी में कुल 86 ज़हरीले सांप बरामद किए गए जिसमें कोबरा और रसैल वाइपर जैसी खतरनाक प्रजातियां भी मौजूद थीं। सांपों को गोदाम में बेहद अवैध रूप से रखा गया था। गोदाम मालिक मौके से फरार मिला। वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत होगी कार्रवाई।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि:
“इस व्यापार का लाइसेंस काफी पहले समाप्त हो चुका था। मौके पर मौजूद सांपों को कब्जे में लेकर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” PFA के गौरव गुप्ता ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा “वन विभाग की लापरवाही से इतना बड़ा अवैध कारोबार कई सालों से चल रहा था। शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने पहले टालमटोल किया, और जब छापा मारा गया तब तक मुख्य सरगना करोड़ों रुपये का सांपों का जहर लेकर फरार हो चुका था।
” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि “ऐसा बड़ा गोदाम वन विभाग की नाक के नीचे कैसे चल रहा था, और अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई थी?” बता दें सभी सांपों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है, और वन विभाग द्वारा उनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें संरक्षित क्षेत्रों में छोड़े जाने की योजना है।
इसे भी पढ़ें
Snake Bitten: झाड़फूंक में हुई देरी, सांप काटे व्यक्ति की मौत
