शिवसेना बोली- शिंदे शाम तक डिप्टी CM पद पर फैसला लेंगे
मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में आज होने वाली महायुति (भाजपा+शिवसेना शिंदे गुट+NCP अजित पवार) की अहम बैठक टाल दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए हैं। अब महायुति की बैठक 1 दिसंबर रविवार को होने के आसार हैं।
जानकारी के अनुसार अब 1 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में 2 ऑब्जर्वर्स की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। भाजपा मराठा चेहरे पर भी विचार कर सकती है। इस बैठक के बाद महायुति की बैठक बुलाई जाएगी।
इससे पहले गुरुवार रात एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की। एकनाथ शिंदे ने आधे घंटे तक शाह से अकेले मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं शिंदेः
जानकारी के मुताबिक हाईकमान ने शिंदे को डिप्टी सीएम या केंद्र में मंत्री पद का ऑफर किया है। शिंदे केंद्रीय मंत्री बनने का मन बनाते हैं तो उनके गुट से किसी अन्य नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
शिंदे के अचानक गांव जाने की वजहः
शिंदे पोर्टफोलियो बंटवारे की लिस्ट अमित शाह को सौंप चुके हैं। अब शिंदे भाजपा को फैसला लेने के लिए वक्त देना चाहते हैं इसीलिए वे गांव रवाना हुए हैं।
एकनाथ राजी नहीं, तो भी शिवसेना से होगा डिप्टी CM..
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी से ही दूसरा चेहरा ये पद संभालेगा। एकनाथ शिंदे आज शाम तक इस पर फैसला ले लेंगे। मुझे नहीं लगता कि वे डिप्टी CM का पद स्वीकार करेंगे।
इसे भी पढ़ें