Illegal mining in Aravalli: अरावली पहाड़ियों में माफिया राज! पूर्व डीएफओ का खुलासा, 15 साल में 50 हजार करोड़ का अवैध खनन

2 Min Read

Illegal mining in Aravalli

अलवर, एजेंसियां। राजस्थान के अलवर जिले की अरावली पहाड़ियों में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बेखौफ तरीके से अवैध खनन जारी है। भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा और किशनगढ़बास क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में खनन माफियाओं ने लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की संपदा लूट ली है।

माफिया प्रशासनिक टीमों पर कर रहे पथराव और फायरिंग

पूर्व डीएफओ पी. काथिरवेल के अनुसार माफिया प्रशासनिक टीमों पर पथराव और फायरिंग तक कर रहे हैं। हजारों हेक्टेयर क्षेत्र की पहाड़ियों का नामोनिशान मिट चुका है। उनके आकलन के मुताबिक, भिवाड़ी क्षेत्र में 1998-2003 के बीच 6 हजार करोड़, 2003-2008 में 12 हजार करोड़ और 2008-2013 में 30 हजार करोड़ रुपये का अवैध खनन हुआ।

पूर्व डीएफओ ने राज्य सरकार को लिखा पत्र

पूर्व डीएफओ ने राज्य सरकार और वन विभाग को पत्र लिखकर एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने और 11 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट से पहाड़ियों में चेक पोस्ट, दीवारें और स्वतंत्र पुलिस फोर्स स्थापित करने की मांग की थी। उनका कहना है कि माफियाओं के पास भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक होने के कारण मौजूदा संसाधनों से उन्हें रोक पाना मुश्किल है। यदि तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में अलवर और आसपास की पहाड़ियों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

Share This Article