अवैध खनन को लेकर चालान के नाम पर अवैध वसूली बंद हो और बालू फ्री हो: देवेंद्र नाथ महतो [Illegal recovery in the name of challan for illegal mining should be stopped and sand should be free: Devendra Nath Mahato]

2 Min Read


रांची। अवैध खनन बंद करो अभियान तेज होता जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो द्वारा अवैध बालू खनन और ढुलाई को लेकर मंगलवार रात को मशाल जुलूस निकाला गया और स्थानीय विधायक और प्रशासन का पुतला दहन किया गया। देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि सिल्ली क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई जोरों पर चल रहा है।

शाम होते ही सिल्ली से बालू का हाईवा जमशेदपुर और रांची तक दरबार सजता है। बालू चलान के आड़ में बालू माफियाओं द्वारा बड़ी रकम का वसूली किया जाता। सभी राजनीतिक दल के पास कमीशन जाता है जिसके वजह से बालू जरूरतमंद आम आदमी के लिए आर्थिक बोझ बन गया है।

मेरे ऊपर लगाये गये आरोपों की हो सीबीआई जांच

देवेंद्र महतो ने कहा कि अवैध बालू खनन का आवाज उठाने पर मेरे सहित 5 सक्रिय अधिकारी व पत्रकार पलटू महतो पर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत गंभीर झूठा आरोप लगाया गया जो अवैध बालू खनन से जुड़ी मामला है इसलिए इसकी सीबीआई से जांच कराया जाय। देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोज़ाना लगभग 70-80 अवैध बालू हाईवा बहुत बड़ा व्यापार चल रहा है. लेकिन आम जन में ये चर्चा है कि 20500/- प्रति गाड़ी अवैध वसूली होती है

फ्री कर देना चाहिए बालू

अगर चर्चा में सत्यता हो तो 70-80 गाड़ी रोज़ाना, यानी लगभग 20 लाख प्रतिदिन, महीने का 6 करोड़ और साल का 72 करोड़ अवैध रूप से वसूली किया जाता है जिससे राज्य राजस्व भी नुकसान हो रहा है तथा बालू जरूरतमंद आम जनता को भी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है इससे तो बेहतर है बालू को फ्री कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

देवेंद्रनाथ महतो समेत 100 लोगों के खिलाफ FIR

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं