JharkhandSahibganj Illegal Mining: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 11 लोगों को समन, रांची में पूछताछ तेज

Sahibganj Illegal Mining: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 11 लोगों को समन, रांची में पूछताछ तेज

Sahibganj Illegal Mining:

साहिबगंज। साहिबगंज में करीब 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर तेज कर दी है। एजेंसी ने इस केस से जुड़े कुल 11 लोगों को समन जारी कर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। समन पाने वालों में साहिबगंज के माइनिंग अफसर, कई खनन कारोबारी, ठेकेदार और बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी व बड़हरवा क्षेत्र के कारोबारी शामिल हैं। यह मामला कांड संख्या 85/2020 पर आधारित है, जिसके आधार पर ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की थी। 30 जून 2025 तक ईडी इस केस में पांच पूरक चार्जशीट अदालत में दाखिल कर चुकी है, और एजेंसी को आशंका है कि आगे की पूछताछ में और नाम सामने आ सकते हैं।

जांच में सामने आया:

जांच में यह लगातार सामने आया है कि साहिबगंज में एक संगठित अवैध खनन नेटवर्क सक्रिय था, जो अवैध खनन, अवैध परिवहन, जबरन वसूली और खनन कारोबार पर दबदबा बनाकर करोड़ों रुपये की कमाई करता था। स्थानीय लोगों और कारोबारियों पर दबाव डालकर पैसे वसूले जाते थे, और इस पूरे नेटवर्क को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाता था।

ईडी की जांच में खुलासा:

ईडी की जांच में साहिबगंज मनिहारी नौका सेवा के 8.52 करोड़ रुपये के टेंडर में गंभीर अनियमितताएं भी उजागर हुई हैं। इस अवैध संचालन में दाहू यादव की अहम भूमिका सामने आई है। उसकी कंपनी, मेसर्स रायदव ट्रांसपोर्टेशन, का इस्तेमाल अवैध कमाई को वैध दिखाने यानी मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जाता था। इस कंपनी के बैंक खातों में मिले 63.39 लाख रुपये को ईडी पहले ही फ्रीज कर चुकी है।

अब तक करोड़ों की संपत्ति जब्त:

अब तक ईडी इस मामले में करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है, जिसमें 3.49 करोड़ रुपये नकद, एक जहाज (एम.वी. इंफ्रालिंक-III), पांच औद्योगिक स्टोन क्रशर मशीनें, दो टिपर ट्रक और 2.47 करोड़ रुपये बैंक खातों में फ्रीज शामिल हैं। ईडी का मानना है कि इस रैकेट में कई और लोगों की मिलीभगत रही है, जो आगे की पूछताछ में सामने आ सकते हैं। एजेंसी आने वाले दिनों में समन किए गए सभी व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ करेगी और जांच को और आगे बढ़ाएगी। यह केस झारखंड में अवैध खनन और उससे जुड़े संगठित नेटवर्क के सबसे बड़े मामलों में से एक माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

JPSC 6th Civil Service Revised Result: खेल कोटा से मोहिनी रितिका टोप्पो चयनित, आयोग ने तीसरी बार किया संशोधन

JPSC 6th Civil Service Revised Result: रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में एक बार फिर संशोधन...

JSSC Result Update: इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी, 157 अभ्यर्थी सफल

JSSC Result Update: रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस...

Weather Update: झारखंड में शीतलहर को लेकर 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Weather Update: रांची। झारखंड में ठंड में लगातार बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।...

Tribe Commission: गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग का जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Tribe Commission: गुमला। तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और...

Firing in Dumka: दुमका में रंगदारी नहीं देने पर होटल में हुई फायरिंग, 5 गिरफ्तार

Firing in Dumka: दुमका। दुमका शहर के समीप कुसुमडीह स्थित राधिका होटल में रंगदारी नहीं देने के विरोध में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने...

Arjun Munda: अर्जुन मुंडा बोले फिलहाल BJP–JMM गठबंधन की कोई संभावना नहीं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव

Arjun Munda: गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा–झामुमो गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी...

महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे: फडणवीस बोले- कुसुम योजना से बनाया विश्व रिकॉर्ड

One year for Maharashtra Goverment: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर...

Important events: 6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1723 - सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।1724 - लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर शुरू...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles