Lord Ram statue in Goa:
पणजी, एजेंसियां। दक्षिण गोवा जिले में स्थित श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 77 फीट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मठ प्रतिनिधियों के अनुसार, PM मोदी दोपहर 3:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को देखते हुए मठ परिसर में विशेष हेलीपैड भी बनाया गया है।
मंत्री दिगंबर कामत ने बताया:
गोवा के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मंत्री दिगंबर कामत ने बताया कि इस विशाल प्रतिमा को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने तैयार किया है, जिन्होंने गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी डिजाइन की थी। कामत के अनुसार, यह दुनिया में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान:
कार्यक्रम के दौरान PM मोदी मठ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे। इस मौके पर गोवा के गवर्नर अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक समेत राज्य के कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।इस समारोह का आयोजन मठ की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया है। कार्यक्रम 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन 7,000 से 10,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री कामत ने बताया कि सदियों पुराने इस आध्यात्मिक केंद्र को आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है।







