JharkhandOrmanjhi village development: सरकार पहुंची आपके द्वार, ओरमांझी के ग्रामीणों में दिखा उत्साह

Ormanjhi village development: सरकार पहुंची आपके द्वार, ओरमांझी के ग्रामीणों में दिखा उत्साह

Ormanjhi village development:

रांची। झारखंड सरकार राज्य के लोगों तक पहुंच रही है। हर प्रखंड के हर पंचायत में सरकार लाभकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचा रही है। झारखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर सरकार हर पंचायत में शिविर लगाकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश कर रही है, ताकि दूर दराज के ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इस कार्यक्रम के तहत रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सेवा का अधिकार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सेवा के अधिकारी से जुड़ी सारी योजनाओं के लिए ग्रामीण से आवेदन लिये जा रहे हैं। मौके पर ही समस्याओं का निपाटारा करने की कोशिश हो रही है। रांची के ओरमांझी प्रखंड में लग रहे शिविरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण भी खुश हैं कि अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ रहा है। वे पूरे उत्साह से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं।

बीडीओ की सक्रियता से कार्यक्रम सफलः

ओरमांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया पूरी मुस्तैदी से इन शिविरों के आयोजन को लेकर सक्रिय हैं। वह लगातार स्वयं शिविरों में मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान की कोशिश भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों की समस्या सुनकर वह उनके घर भी जा रहे हैं। एक-एक आदमी से बात कर उसका काम कराने की कोशिश कर रहे हैं।
श्री बेदिया ने बताया कि ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसका आवेदन यहां न लिया जा रहा हो। इस कार्य में मुखिया से लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं और अन्य दीदी लोग भी सहयोग कर रही हैं।

शिविरों में इन योजनाओं का लाभः

इन शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, , सोना-सोबरन धोती-साड़ी व लुंगी योजना,, जाति,, आय,, आवासीय और जमीन से जुड़े मामले के आवेदन लिए जा रहे हैं। पर सबसे ज्यादा भीड़ मंईयां सम्मान योजना और वृद्धा पेंशन योजना तथा अबुआ आवास योजना को लेकर दिख रही है।

महिलाओं की उमड़ रही भीड़ः

इन कैंप में महिलाओं की भीड़ ज्यादा उमड़ रही है। ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना और ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत त्वरित लाभ प्रदान करना है। ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने, आवेदन करने, स्वीकृति पाने और मौके पर ही परिसंपत्तियों का वितरण होने से जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Lok Sabha Paan Masala Cess Bill: लोकसभा ने पास किया पान मसाला सेस बिल , राष्ट्रीय सुरक्षा में इस्तेमाल...

Lok Sabha Paan Masala Cess Bill नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा ने शुक्रवार को पान मसाला पर लगाए जाने वाले नए उपकर से जुड़े महत्वपूर्ण ‘स्वास्थ्य...

हैदराबाद एयरपोर्ट पर फिर हड़कंप: लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाला ईमेल, सभी फ्लाइट्स सुरक्षित

Hyderabad airport bomb threat तेलंगाना, एजेंसियां। तेलंगाना के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाले ईमेल आने से सुरक्षा एजेंसियां...

ईडी अवहेलना केस में आज 2 बजे अदालत में पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन

ED contempt case: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी समन अवहेलना मामले में आज दोपहर 2 बजे रांची के MP-MLA विशेष कोर्ट में...

2027 WC चर्चा में अश्विन की बड़ी गलती! कप्तान शुभमन गिल का नाम ही भूल गए

World Cup 2027 नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने 2027...

2026 World Cup: FIFA ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया पहला ‘पीस अवॉर्ड’, 2026 वर्ल्ड कप के ग्रुप...

2026 World Cup वाशिंगटन, एजेंसियां। 2026 फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का बहुप्रतीक्षित ड्रॉ 5 दिसंबर को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित हुआ।...

Dhurandhar Review: धुरंधर में अक्षय खन्ना का दमदार जलवा, रहमान डकैत के किरदार ने जीता दर्शकों का दिल

Dhurandhar Review: मुंबई, एजेंसियां। अदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन से बॉक्स...

Akshardham Julian Hill: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे जूलियन हिल, संतों से लिया आशीर्वाद

Akshardham Julian Hill नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री जूलियन हिल ने गुरुवार को दिल्ली के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम...

Sessions Court appeal: आजम खां और अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें: अभियोजन ने सेशन कोर्ट में सजा बढ़ाने की लगाई...

Sessions Court appeal लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles