Kotak Securities Outlook: 2026 में इक्विटी में ग्रोथ की उम्मीद, लेकिन सोना रहेगा सुरक्षित निवेश का मजबूत विकल्प

2 Min Read

Kotak Securities Outlook:

नई दिल्ली, एजेंसियां। साल 2025 के समापन के साथ निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2026 में सोना बेहतर रिटर्न देगा या शेयर बाजार। इस बीच देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने अपना आउटलुक जारी किया है, जिसमें इक्विटी और कीमती धातुओं दोनों को लेकर अहम अनुमान लगाए गए हैं।

कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक

कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक, 2025 में शेयर बाजार ने भले ही नया ऑल टाइम हाई छुआ, लेकिन टैरिफ तनाव, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण उतार-चढ़ाव बना रहा। इसके बावजूद घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी ने बाजार को संभाले रखा। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2027 और 2028 में निफ्टी की कमाई क्रमशः 17.6% और 14.8% तक बढ़ सकती है। बेस केस में दिसंबर 2026 तक निफ्टी के 29,120 के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि बुल केस में यह 32,000 के पार भी जा सकता है। बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को 2026 के लिए हॉट सेक्टर बताया गया है।

वहीं दूसरी ओर, सोना और चांदी ने 2025 में निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंचा, जबकि भारत में वायदा बाजार में सोने ने करीब 71% और चांदी ने 121% तक का रिटर्न दिया। वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से सोने की मांग बनी रहने की उम्मीद है।

एमडी और सीईओ श्रीपाल शाह का कहना

कोटक सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ श्रीपाल शाह का कहना है कि भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच भी ग्रोथ का मजबूत केंद्र बना हुआ है। उनका मानना है कि 2026 में इक्विटी वेल्थ क्रिएशन के बेहतर मौके दे सकती है, जबकि सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर अपनी चमक बनाए रखेगा। यानी अगले साल निवेशकों के लिए संतुलित पोर्टफोलियो सबसे बेहतर रणनीति हो सकती है।

Share This Article
Exit mobile version