love and relationship web series: नई-नई शादी के बाद रिश्तों को और मजबूत बनाएंगी ये 5 वेब सीरीज के साथ , प्यार होगा दोगुना

2 Min Read

love and relationship web series

मुंबई, एजेंसियां। शादी के बाद की जिंदगी जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही चुनौतियों से भरी भी होती है। नए रिश्ते, नई जिम्मेदारियां, छोटी-छोटी नोकझोंक और फिर उन्हीं के बीच पनपता प्यार यही असली वैवाहिक जीवन है। अगर आप भी नई-नई शादीशुदा जिंदगी को समझना, महसूस करना और साथ बैठकर कुछ हल्का-फुल्का व रोमांटिक देखना चाहते हैं, तो ये 5 वेब सीरीज आपके लिए परफेक्ट हैं। इन कहानियों में रिश्तों की सच्चाई, समझौते और इमोशन्स को बेहद रिलेटेबल अंदाज में दिखाया गया है।

  1. बारिश

यह सीरीज अरेंज मैरिज के बाद पनपते प्यार की खूबसूरत कहानी है। गुजराती बिजनेसमैन अनुज और मराठी लड़की गौरवी की अलग-अलग सोच, परिवार की उम्मीदें और धीरे-धीरे बढ़ता प्यार नए शादीशुदा कपल्स को खुद से जोड़ लेगा।

  1. चीजकेक

मिलेनियल कपल की जिंदगी में आई दूरियों और गलतफहमियों को एक प्यारा सा डॉग कैसे खत्म करता है, यही इस सीरीज की जान है। प्यार, इमोशन्स और रिश्तों की नाजुकता को बेहद सॉफ्ट अंदाज में दिखाया गया है।

  1. बड़बोली भावना

इस शो में शांत पति और सोशल मीडिया लविंग पत्नी के बीच की नोकझोंक देखने को मिलती है। आज की नई पीढ़ी के मैरिड कपल्स को यह कहानी काफी रिलेटेबल लगेगी।

  1. गुल्लक

मिडिल क्लास परिवार की कहानी होते हुए भी मिस्टर और मिसेज मिश्रा का रिश्ता इस सीरीज की जान है। छोटी तकरार, प्यार भरे पल और समझदारी इसे बेहद खास बनाते हैं।

  1. व्हाट्स योर स्टेटस

सोशल मीडिया, एक्सपेक्टेशन और पर्सनल स्पेस के बीच उलझे रिश्तों की कहानी है यह सीरीज। शादीशुदा कपल का ट्रैक रिश्तों की सच्चाई को अच्छे से दिखाता है।

Share This Article
Exit mobile version