Kadiya Munda: बीजेपी नेता कड़िया मुंडा फिर अस्पताल में भर्ती, जे.पी. नड्डा ने ली सेहत की जानकारी

1 Min Read

Kadiya Munda:

रांची। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्मभूषण सम्मानित कड़िया मुंडा को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में लाया गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही भाजपा के के कई नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने फोन कर उनकी सेहत की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक कड़िया मुंडा की तबीयत में पहले की अपेक्षा अब सुधार है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

Share This Article