Gold Price:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोना और चांदी की कीमतें आज एक बार फिर बढ़ गई हैं। 24 कैरेट सोने का भाव आज 10 ग्राम के लिए 1,28,460 रुपये हो गया है, जो कल के मुकाबले 710 रुपये ज्यादा है। 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,17,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि कल यह 1,17,100 रुपये था। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत भी 530 रुपये बढ़कर 96,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
शहरों में सोने चांदी की कीमतें:
देश के बड़े शहरों मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, मैसूर, मैंगलोर और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोने का रेट 12,846 रुपये प्रति ग्राम है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, गुरुग्राम और गाजियाबाद में यह कीमत 12,861 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई और दक्षिण भारत के कई शहरों में 24 कैरेट सोने की दर 12,916 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है।
नवंबर महीने में अब तक 24 कैरेट सोना 100 ग्राम पर करीब 44,700 रुपये महंगा हो चुका है। बढ़ोतरी का यह सिलसिला इसलिए जारी है क्योंकि दिसंबर में US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दरें कम होने की संभावना के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश साधनों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग में तेजी आई है। कम ब्याज दरें महंगाई को बढ़ा सकती हैं, और सोना महंगाई से बचाव का विकल्प माना जाता है, इसलिए इसकी कीमतें ऊपर जा रही हैं।जों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन सप्लाई उस हिसाब से नहीं हो पाने की वजह से कीमतें बढ़ जाती हैं. इससे महंगाई बढ़ती जाती है।



