India EU trade deal: भारत-यूरोपीय यूनियन में 18 साल बाद हुई ट्रेड डील, इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब पर 150% की जगह 20% टैक्स

2 Min Read

India EU trade deal:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच 18 साल की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। भारत और यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया।

2027 में लागू हो सकता है समझौताः

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस समझौते को 2027 में लागू किए जाने की संभावना है। इस डील के बाद भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।
इसके अलावा भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा।

दोनों के पास दुनिया के व्यापार का एक तिहाई हिस्साः

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि EU दूसरी सबसे बड़ी। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का करीब 25% और दुनिया के कुल व्यापार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखते हैं।

उर्सुला बोलीं- मकर संक्रांति भारत से दोस्ती के लिए सही समयः

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, “दो सप्ताह पहले भारत ने मकर संक्रांति मनाई। यह उत्तरायण की शुरुआत है, जब सूर्य उत्तर दिशा की यात्रा करता है। इसका मतलब है अंधेरे से रोशनी की ओर, स्थिरता से विकास की ओर और अतीत से भविष्य की ओर बढ़ना। यूरोपीय यूनियन और भारत की दोस्ती की नई शुरुआत का यह सही समय है।

Share This Article
Exit mobile version