Ek Deewane Ki Deewaniyat Review: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म को मिले मिक्स रिव्यू

2 Min Read

Ek Deewane Ki Deewaniyat Review:

नई दिल्ली, एजेंसियां। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। फिल्म को मिलाप जावेरी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अमिताभ बच्चन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। हर्षवर्धन और सोनम की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रिलीज से पहले ही दर्शकों और मीडिया में चर्चा का विषय रही।

“लव विदाउट कंडीशन”

फिल्म की थीम “लव विदाउट कंडीशन” है और इसका म्यूजिक दर्शकों का खास आकर्षण बन रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों ने विभिन्न रिव्यू दिए। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा कि फिल्म दिलचस्प है, इसमें प्यार, दर्द और जुनून को कुशलता से पिरोया गया है। वहीं एक अन्य यूज़र ने इसे असहनीय बताया और कहा कि यह फिल्म जैसे पूरी तरह TikTok और इंस्टाग्राम रील्स जैसी लगती है।

कई रिव्यू में कहा गया कि फिल्म का म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी ताकत है। पहले भाग के कमजोर प्रदर्शन के बाद, दूसरे भाग में कहानी और प्रस्तुति में थोड़ा सुधार नजर आया है। हर्षवर्धन और सोनम ने अपने अभिनय से प्रभावित किया, लेकिन कुछ आलोचकों ने लेखन और निर्देशन को कमजोर बताया।

इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ ग्रेड दिया है, जिससे यह लगभग दो दशकों में बॉलीवुड में पहली बार सिर्फ वयस्कों के लिए रिलीज़ हुई फिल्म बन गई। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ से है। अब देखना होगा कि दोनों फिल्में दर्शकों को कितनी पसंद आती हैं और कितनी कमाई करती हैं।‘एक दीवाने की दीवानियत’ का संगीत, रोमांस और भावनात्मक कहानी इसे उन दर्शकों के लिए खास बनाती है, जो इंटेंस लव स्टोरी और म्यूजिक का आनंद लेना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पेश है जुनूनी प्रेम कहानी

Share This Article