नया जिला वाव-थराड भी बनेगा
अहमदाबाद, एजेंसियां। गुजरात में 9 नई नगर निगमों का गठन गुजरात सरकार ने आठ नगरपालिकाओं को नगर निगम बनाने की मंजूरी दी है, जिसके बाद राज्य में नगर निगमों की संख्या 17 हो जाएगी। ये नए नगर निगम नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणद, नडियाड, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्र नगर में बनाए जाएंगे। ये परिवर्तन गुजरात प्रांतीय नगर निगम अधिनियम, 1949 के तहत किए जाएंगे।
नए नगर निगमों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति
प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति और आगामी कदम इन नए नगर निगमों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो चुनाव से पहले इन निगमों की सीमा और वार्डों का निर्धारण करेंगे। राज्य सरकार ने नागरिकों के विकास को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
बनासकांठा जिले को विभाजित कर नया वाव-थराड जिला बनाने की मंजूरी
बनासकांठा जिले का विभाजन और नया जिला वाव-थराड राज्य सरकार ने बनासकांठा जिले को विभाजित कर नया वाव-थराड जिला बनाने की मंजूरी दी है। नया जिला वाव-थराड का मुख्यालय थराड शहर में होगा। यह निर्णय क्षेत्रीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि वर्तमान में पलानपुर तक यात्रा लंबी होती है।
बढ़ी हुई प्रशासनिक सुविधाएं और बेहतर विकास वाव-थराड जिले में आठ तालुका शामिल होंगे, जिसमें वाव, थराड, भाबर, धनेरा, सुगम, लाखनी, देवदर और ककरंज शामिल हैं। इससे क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें
गृहमंत्री ने अहमदाबाद के हाईटेक पुलिस मुख्यालय का किया उद्घाटन