Govinda health update: कहा “मैं ठीक हूं”, फैंस को किया शुक्रिया

2 Min Read

Govinda health update:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर जुहू स्थित क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर फैलते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि, अब खुद गोविंदा ने अपनी तबीयत को लेकर सकारात्मक अपडेट दिया है।गोविंदा ने एएनआई से बात करते हुए एक वॉइस मैसेज में कहा, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद… मैं ठीक हूं।” उनके इस बयान से फैंस को राहत मिली है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

मैनेजर और परिवार ने दी जानकारी

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने कहा, “डॉक्टर दोपहर में उनकी कंडीशन की समीक्षा करेंगे। मेडिकल टेस्ट जारी हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।”
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अभी तक गोविंदा की अस्पताल में भर्ती होने की असल वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है।

धर्मेंद्र से मुलाकात के एक दिन बाद अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में भर्ती होने से एक दिन पहले गोविंदा ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मुलाकात की थी। उस दौरान वे खुद ड्राइव करते हुए नजर आए थे और बिल्कुल स्वस्थ दिख रहे थे।

स्थिति में सुधार, जल्द डिस्चार्ज संभव

गोविंदा के करीबी दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि अभिनेता को इमरजेंसी वार्ड से रूम में शिफ्ट कर दिया गया है और उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा, “उनकी रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। डॉक्टरों की मंजूरी के बाद गोविंदा को डिस्चार्ज किया जा सकता है।” फिलहाल फैंस को राहत है कि अपने चहेते “हीरो नंबर वन” की तबीयत अब पहले से बेहतर है और वे जल्द घर लौट सकते हैं।

Share This Article
Exit mobile version