Dharmendra tribute: धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Anjali Kumari
1 Min Read

Dharmendra tribute:

मुंबई, एजेंसियां। आज पूरा देश दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से शोक में डूबा है। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र नहीं रहे। 89 साल की में उम्र में उनका निधन हो गया। मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट:

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। धर्मेंद्र एक जबरदस्त अभिनेता थे। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र अपनी सादगी, विनम्रता के लिए जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

Share This Article