Delhi blast: गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन पर IMA की बड़ी कार्रवाई, आजीवन सदस्यता रद्द

Anjali Kumari
2 Min Read

Delhi blast:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सख्त कदम उठाया है। IMA ने डॉक्टर शाहीन की आजीवन सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है और उनका निष्कासन आदेश केंद्रीय कार्यालय भेज दिया गया है।

10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास कार ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। ब्लास्ट से पहले फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी मुजम्मिल की निशानदेही पर एक स्विफ्ट कार बरामद हुई, जो डॉक्टर शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसके बाद पुलिस ने शाहीन को भी गिरफ्तार कर लिया।

परिवार ने कहा:

डॉक्टर शाहीन मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद परिवार ने कहा कि शाहीन ने कभी बुर्का नहीं पहना और वह बेहतर भविष्य के लिए विदेश जाना चाहती थीं। उनके पिता और भाई ने भी बताया कि वे कई वर्षों से शाहीन के संपर्क में नहीं थे और उनकी गिरफ्तारी की जानकारी से वे स्तब्ध हैं।
IMA की यह कड़ी कार्रवाई शाहीन की गिरफ्तारी और मामले में उनकी कथित संलिप्तता के सामने आने के बाद की गई है।

Share This Article