Bihar Elections:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा के 243 सीटों पर हुए मतदान की मतगणना जारी है। रूझानों में एनडीए का शानदार प्रदर्शन दिख रहा है। एनडीए को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। स्थिति यह है कि राघोपुर से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। तीसरे चरण के मतगणना में भाजपा के सतीश कुमार दो हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
वहीं, महुआ से तेज प्रताप यादव हार की ओर बढ़ गये हैं। वह यहां चौथे स्थान पर हैं।



