Latest NewsImportant events: 14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events:

1533 – स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।
1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1732 – उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया।
1794 – फ्रैंकलिन लिटररी सोसाइटी की पहली रिकॉर्डिंग बैठक कैनसबर्ग अकादमी (आधुनिक वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) में आयोजित की गई।
1834 – विलियम थॉमसन ने 10 वर्ष और 4 महीने के बाद ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रवेश किया।
1881 – चार्ल्स जे गुइटेू पर अमेरिकी राष्ट्रपति गारफील्ड की हत्या के लिए मुकदमा चलाया।
1883 – चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की।
1896 – नियाग्रा फाल पर विद्युत उर्जा केंद्र की स्थापना की गई।
1904 – किंग सी जिलेट न जिलेट रेजर ब्लेड का पेटेंट कराया।
1908 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।
1910 – अमेरिका के नोरफ्लोक से हवाई जहाज ने समुद्र पोत से उड़ान भरी।
1918 – चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।
1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
1936 – डॉन ब्रैडमैन ने 21000 दर्शकों के सामने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका बनाम विक्टोरिया के मैच में 192 रन बनाये।
1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।
1957 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।
1960 – चेक गणराज्य में दो रेलों की टक्कर में 110 लोग मारे गए।
1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
1984 – नासा ने नाटो 3डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
1999 – संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।
2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008 – मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा।
2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।
2019 – फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने आर्सिन वेंगर को दुनिया में फुटबॉल के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम ग्लोबल फुटबॉल डेवलपमेंट का अध्यक्ष नियुक्त किया।
2020 – विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 15वें पूर्वी एशिया सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया।
2021 – ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टी 20 विश्व कप ट्रॉफी जीता, खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।
2022 – पंजाब के अमृतसर में सुबह 3:42 बजे भूकंप (4.1 तीव्रता) के झटके आए।
2022 – 41वां भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला दिल्‍ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ।
2022 – भारत और फिनलैंड की कई क्षेत्रों में परस्‍पर सहयोग को नए स्तर पर ले जाने पर सहमति हुई।
2022 – मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से 12 से अधिक मजदूरों की मौत हुई।
2023 – जोसेफ बोकाई ने लाइबेरिया के इतिहास में सबसे करीबी रनऑफ में मौजूदा राष्ट्रपति जॉर्ज वीह को सिर्फ 1% से हराया।
2024 – भारतीय नौसेना के पहले बेड़ा समर्थित जहाज का हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में शिलान्यास हुआ।
2024 – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने मार्गदर्शित पिनाका शस्त्र प्रणाली का परीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1889 – पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1919 – बलबीर सिंह ‘रंग’- भारतीय कवि ।
1922 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
1926 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
1942 – इंदिरा गोस्वामी – असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं। ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।
1946 – पुखराज बाफना बच्चों के चिकित्सक और किशोर स्वास्थ्य सलाहकार।
1948 – सिन्धुताई सपकाल अनाथ बच्चों के लिए कार्य करनेवाली भारत की एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
1971 – ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ।
1992 – अमिया कुमार मलिक – भारतीय धावक , ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी।
1993 – विकास ठाकुर एक भारतीय भारोत्तोलक और भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट अधिकारी।

14 नवंबर को हुए निधन

1716 – वेल्हम लाएबनिटज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1967 – भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान सी.के. नायडू का निधन हुआ।
1977 – भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद – प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।
2008 – पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।
2010 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
2011 – शरद कुमार दीक्षित – भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।
2013 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
2019 – महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह का 73 वर्ष की आयु में पटना में निधन हुआ।
2020 – हरियाणा की पहली महिला सांसद व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का कोरोना से 92 साल की उम्र में निधन (रात 10:45 पर) हुआ।
2021 – सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान व महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार (पद्म भूषण, ज्ञानपीठ, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित)।
2023 – अमेरिकी उद्योगपति पीटर सेडलर (63) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश गीतकार , रिकॉर्ड निर्माता और हाइकू कवि पीटर सिनफील्ड (80) का निधन हुआ।

14 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

भगवान श्री महावीर तप कल्याणक दिवस (जैन , मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी)।
मत्स्य महोत्सव (अलवर, राजस्थान , कन्फर्म नहीं)।
विश्व मधुमेह / डायबिटीज दिवस।
पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती (राष्ट्रीय बाल दिवस)।
क्रांतिगुरु श्री लहुजी राघोजी साळवे जयन्ती।
स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 24वीं वर्षगांठ।
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह भारत (14 से 21 नवम्बर)।
राष्ट्रीय भूमि संसाधन संरक्षण सप्ताह भारत ( 14 से 21 नवम्बर {2012 अनुसार})।

कृपया ध्यान दें

यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles