Congress high command decision: खड़गे बोले- कर्नाटक CM बदलने पर हाईकमान लेगा फैसला, बीजेपी ने पूछा- राष्ट्रीय अध्यक्ष हाईकमान नहीं, तो कौन?

1 Min Read

Congress high command decision:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस मामले में निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा और इस पर वह कुछ नहीं कहना चाहते।
उन्होंने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से शनिवार को हुई एक घंटे से अधिक की बैठक के बाद की। खड़गे ने मीडिया के सवालों पर कहा- जो भी होगा, हाईकमान करेगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बीजेपी ने कसा तंजः

खड़गे के बयान पर बीजेपी विधायक सुरेश कुमार ने X पर लिखा- अगर कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष हाईकमान नहीं है, तो कौन है?

Share This Article