Al-Falah University:
फरीदाबाद, एजेंसियां। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों के लॉकर चेक करने की तैयारी है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों के लॉकर चेक करने की तैयारी है।
हरियाणा के फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से विस्फोटक बनाने का सामान मिलने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि ये केमिकल फरीदाबाद, नूंह और आसपास के इलाकों से खरीदे गए थे। मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर अमोनियम नाइट्रेट जैसे केमिकल जमा कर रहे थे, जिनका इस्तेमाल खाद बनाने में होता है।
पुलिस ने शुरू किया बड़ा अभियानः
इसके बाद, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत एक बड़ा अभियान शुरू किया है। वे खाद की दुकानों, केमिकल गोदामों, हार्डवेयर की दुकानों और कारखानों की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह देख रही है कि हर दुकानदार ने कितना सामान खरीदा और बेचा, स्टॉक रजिस्टर में क्या लिखा है और सामान खरीदने वालों की पहचान क्या है।
फरीदाबाद पुलिस मस्जिद, होटल, कॉलोनियों, धर्मशालाओं और खाद-बीज की दुकानों में तलाशी ले रही है। डबुआ के त्यागी मार्केट स्थित जामा मस्जिद से एक संदिग्ध पाउडर मिलने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अब इस पाउडर के सैंपल की लैब रिपोर्ट का इंतजार है।
डॉक्टरों की जानकारी जुटा रही पुलिसः
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर शाहीन सईद, डॉक्टर मुजम्मिल शकील और डॉक्टर उमर नबी के नाम आतंकी मॉड्यूल में सामने आने के बाद, पुलिस अब यूनिवर्सिटी के सभी डॉक्टरों और प्रोफेसरों की जानकारी जुटा रही है। यूनिवर्सिटी में सभी डॉक्टरों के लॉकर और बैंक स्टेटमेंट भी चेक किए जाएंगे।



