Sophia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा पदक मिला

1 Min Read

Sophia Qureshi

नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जनवरी को भारतीय थलसेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्टल सेवा पदक के लिए चुना गया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिश्री के साथ ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रेस ब्रीफिंग की थी।

कम्युदनिकेशन एक्सथपर्ट सोफिया 2016 में मल्टीनेशनल एक्सरसाइज फोर्स-18 को लीड करने वाली पहली महिला ऑफिसर थीं। ये आसियान-प्लस देशों के साथ एक फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज थी।

DRC में भारत का प्रतिनिधित्व किया

कर्नल सोफिया ने 2016 से 2017 तक यूनाइटेड नेशन मिशन (DRC) शांति अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
सोफिया आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके दादा और पिता दोनों ही सेना में कार्यरत थे।
1997 में सोफिया ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से बायोकैमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया।
1999 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के जरिए सोफिया सेना में शामिल हो गईं।
विशिष्ट सेवा पदक भारतीय सशस्त्र बल के सभी रैंकों के कर्मियों को कठिन परिस्थितियों में सेवा देने पर दिया जाता है। वहीं युद्ध में दी गई सेवाओं के लिए युद्ध सेवा पदक (YSM) दिया जाता है।

Share This Article
Exit mobile version