बोले- आकाशवाणी के लिए ऑडिशन दिया
नई दिल्ली, एजेंसियां। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बतौर रेडियो अनाउंसर काम कर चुके है। ऑल इंडिया रेडियो को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे 1975 में मुंबई से दिल्ली चले गए थे।
तब उन्होंने आकाशवाणी के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी-अंग्रेजी में कई रेडियो शो किए।
मां के साथ अक्सर स्टूडियो जाते थे:
CJI ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनकी मां क्लासिकल सिंगर थीं, जो अक्सर ऑल इंडिया रेडियो पर शो करती थीं।
इस दौरान CJI भी उनके साथ मुंबई स्टूडियो जाया करते थे। उन्होंने बताया कि वे अपने माता- पिता के साथ हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के न्यूज बुलेटिन सुनते हुए बड़े हुए हैं।
चंद्रचूड़ इसी साल 10 नवंबर को रिटायर होंगे:
CJI चंद्रचूड़ 10 नवंबर, 2024 को रिटायर हो जाएंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश का 50वां चीफ जस्टिस (CJI) नियुक्त किया था।
उन्होंने 9 नवंबर, 2022 को चीफ जस्टिस पद की शपथ ली थी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का पूरा नाम जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ है। उनके पिता जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें CJI थे।
इसे भी पढ़ें