AR Rahman on Chhaava film: एआर रहमान ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को बताया बांटने वाली फिल्म, दी अपनी राय

2 Min Read

AR Rahman on Chhaava film:

मुंबई, एजेंसियां। म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने विक्की कौशल की फिल्म छावा को लेकर एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आग लगा दी है। साल 2025 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म में मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज और मुगल बादशाह औरंगजेब के बीच युद्ध को दर्शाया गया है। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन एआर रहमान के हालिया बयान ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया।

एआर रहमान ने बताया

एआर रहमान ने बताया कि फिल्म की थीम विवादित है और उन्होंने इसे “बांटने वाली फिल्म” करार दिया। बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में रहमान ने कहा, “ये एक बांटने वाली फिल्म है। मुझे लगता है कि इसने बंटवारे का फायदा उठाया, लेकिन इसका मकसद बहादुरी दिखाना है। मैं डायरेक्टर से पूछा था कि उन्हें मेरी जरूरत क्यों है, उन्होंने कहा कि ‘हमें सिर्फ आपकी ज़रूरत है’। फिल्म मजेदार है, लेकिन लोग निश्चित रूप से इससे ज्यादा समझदार हैं। उनके पास अंदर की आवाज होती है, जो सच और हेरफेर को पहचानती है।”

छत्रपति संभाजी महाराज सबसे पूजनीय किरदार हैं

हालांकि, रहमान ने फिल्म की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि “छत्रपति संभाजी महाराज सबसे पूजनीय किरदार हैं। फिल्म का म्यूजिक बनाना मेरे लिए गर्व की बात है क्योंकि इसमें हर मराठा की धड़कन और आत्मा झलकती है। फिल्म खत्म होने पर लड़की की कविता भी बहुत इमोशनल थी। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे इस कहानी का संगीत बनाने का मौका मिला।”एआर रहमान के इस बयान ने फिल्म छावा को एक बार फिर विवादों के घेरे में ला दिया है। उनका यह बयान दर्शकों और आलोचकों दोनों के बीच बहस का विषय बन गया है।

Share This Article