Europe extends support: तनातनी के बीच यूरोप ने बढ़ाया भारत से हाथ, बिना टैरिफ होगा कारोबार

3 Min Read

Europe extends support:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद से रिश्तों में खटास आई हुई है, लेकिन इसी बीच यूरोपीय संघ (EU) ने भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने का संकेत दिया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने घोषणा की है कि इस साल के अंत तक भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जिन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

Europe extends support: भारत-EU साझेदारी का नया एजेंडा

यूरोपीय संघ ने बुधवार को एक नया रणनीतिक एजेंडा पेश किया, जिसका मकसद रक्षा, व्यापार और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग को बढ़ाना है। लेयेन ने कहा कि अब समय है भरोसेमंद साझेदारों पर ध्यान केंद्रित करने का। साझा हितों और मूल्यों पर आधारित यह साझेदारी दोनों पक्षों की आर्थिक और सुरक्षा जरूरतों को मजबूत करेगी।

Europe extends support: यूरोप पहले से ही भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार

यूरोपीय आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यूरोप पहले से ही भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। नया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट व्यापार, निवेश, प्रतिभा गतिशीलता और रक्षा उद्योग सहयोग को और गहराई देगा। उन्होंने कहा, “हम इस वर्ष के अंत तक इस करार को अंतिम रूप देंगे। यूरोप व्यापार के लिए खुला है और भारत के साथ साझा भविष्य में निवेश के लिए तैयार है।”

Europe extends support: 27 सदस्य देशों के सामने एजेंडा पेश होगा

यह रणनीतिक एजेंडा यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों के सामने पेश किया जाएगा और अगले साल भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में इसे अपनाया जाएगा। एजेंडे में सुरक्षा, वैश्विक मुद्दे, कनेक्टिविटी, समृद्धि, स्थिरता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।भारत और यूरोपीय संघ के बीच यह बढ़ती नजदीकी बदलते भू-राजनीतिक हालात में दोनों पक्षों के लिए न केवल आर्थिक विकास बल्कि रणनीतिक मजबूती का संकेत देती है।

इसे भी पढ़ें

Indian textile industry: अमेरिका के 50% टैरिफ से भारतीय कपड़ा उद्योग के राजस्व में 5-10% की गिरावट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं