असम में बाढ़ से 62 मौतें
नई दिल्ली, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
यात्रियों को वापस उनके बेस कैंप भेजा जा रहा है। उधर असम में बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 22 लाख के करीब पहुंच गया है।
राज्य के 29 जिलों के लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं। राज्य की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
तूफान, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण जान गंवाने वालों आंकड़ा 62 पहुंच गया है, 3 लोग लापता हैं।
इसे भी पढ़ें
अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, बालटाल-पहलगाम कैंप से 4603 तीर्थयात्री निकले