Gaurikund Highway: गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया के पास वाहन के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दो की मौत

Anjali Kumari
2 Min Read

Gaurikund Highway:

रुद्रप्रयाग, एजेंसियां। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया के पास भूस्खलन के दौरान एक यात्री वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिर गया। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा था, जब मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी:

राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों के लिए चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, वर्तमान में मानसून चरम पर है और आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके कारण राज्य के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

सावधानी बरतें:

भूस्खलन और मलबे के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें 

Kedarnath Yatra stopped: भारी बारिश के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ हाईवे पर भी भूस्खलन, 4 जिलों में अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं