Rahul Gandhi controversial: राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज, पीएम मोदी के खिलाफ दिया था विवादित बयान

2 Min Read

Rahul Gandhi controversial:

मुजफ्फरपुर, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इससे राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इस बार उनके खिलाफ पीएम मोदी के खिलाफ दिये गये विवादित बयान को लेकर केस हुआ है।

पीएम मोदी और छठ पर्व को लेकर की थी टिप्पणीः

मुजफ्फरपुर की अदालत में उनके खिलाफ एक परिवाद दायर किया गया है। दरअसल, 29 अक्टूबर को राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छठ महापर्व को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बयान के बाद अधिवक्ता सुधीर ओझा ने उनके खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया है और केस चलाने की मांग की है।

ये कहा था राहुल गांधी नेः

अधिवक्ता ओझा का आरोप है कि राहुल गांधी ने कहा था — “प्रधानमंत्री मोदी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, अगर उन्हें कहा जाए तो मंच पर नाचने लगेंगे, लेकिन चुनाव के बाद नजर नहीं आएंगे। छठ पर्व पर भी वह ड्रामा कर रहे हैं।”

बीएनएसएस की धारा 223 के तहत मुकदमा चलाने की मांगः

शिकायतकर्ता का कहना है कि राहुल गांधी के इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत मुकदमा चलाया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

इसे भी पढ़ें

Rahul Gandhi Vote Rights Yatra: आज नवादा, नालंदा और शेखपुरा में जनसभाएं


Share This Article