28 फरवरी को रिटायर हो रहीं माधबी बुच की जगह लेंगे
नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को अगला सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। तुहिन अगले 3 सालों के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मौजूदा सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। जो 28 फरवरी को रिटायर हो रही हैं।
1987 बैच के IAS अधिकारी हैः
तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक हैं। वे फिलहाल केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं। उन्हें 7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था।
इसे भी पढ़ें