नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय महिला आयोग ने डिजिटल शक्ति केंद्र की शुरुआत की। इसे महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराधों से निपटने के लिए शुरू किया गया है।
यह साइबरपीस फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय महिला आयोग परिसर में बनाया गया। डिजिटल शक्ति केंद्र का उद्देश्य महिलाओं पर टार्गेटेड साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना हैं।
साइबर अपराध पर लगेगा अंकुश
इसके अलावा, साइबर अपराधों की शिकायतों को दर्ज करके उनका समाधान करने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करना है।
यह पहल महिलाओं को डिजिटल दुनिया में नेविगेट करने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है।
भारत में बढ़े हैं साइबर अपराध
2018 में शुरू किए गए NCW के डिजिटल शक्ति अभियान की सफलता पर आधारित है। भारत में साइबर अपराध के मामले 2021 में 52,974 से बढ़कर 2022 में 65,893 हो गया है।
इसे भी पढ़ें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी