रांची : मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह पहुंचे और वहां से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया।
इसके बाद वे शवों को लेकर जुमार नदी के तट पर पहुंचे। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अब तक कुल 1723 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।
मौके पर अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने की। इस दौरान संस्था के रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, हरीश नागपाल, आदित्य राजगढ़िया, केवल किशोर, राजेश विजयवर्गीय, सुनील अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल, सौरभ बथवाल, उज्ज्वल जैन, पंकज खिरवाल, संदीप कुमार, संजय सिंह, अरुण कुतरियार, राहुल जयसवाल, विकास सिंघानिया, नवीन गाड़ोदिया तथा सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें
खरगे की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने राजनीतिक पार्टी बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया: भाजपा