Tuesday, July 8, 2025

सुबह 10 बजे तक लोहरदगा में सबसे कम मतदान

रांची। लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोहरदगा में निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ।

इसके बावजूद भी लोहरदगा में सुबह 10 बजे तक 11.97 प्रतिशत वोट हुआ है। जो चारों लोकसभा सीटों में सबसे कम है।

जबकि लोहरदगा लोकसभा सीट पर कुल 14,41,302 मतदाता हैं। जिसमें 7,13,911 पुरुष और 7,27,387 महिला मतदाता हैं।

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,748 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। शांति के बीच मतदान शुरू हो गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इसके बावजूद भी चारों सीटों में से सबसे कम वोट लोहरदगा में ही देखने को मिला है।

लोहरदगा में भाजपा की ओर से समीर उरांव, कांग्रेस की तरफ से सुखदेव भगत और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चमरा लिंडा खड़े हुए हैं।

ऐसे में लोहरदगा में मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। बता दें कि खूंटी में 10 बजे तक 13.40 प्रतिशत वोट हुआ है, वहीं पलामू में 12.57 प्रतिशत जबकि सिंहभूम में 13.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।

शहरी मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोहरदगा जिले की बात करें तो यहां 3,70,519 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,86,597 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,33,920 है।

लोहरदगा जिले में कुल 428 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। लोकतंत्र के महापर्व का शोर शहर से लेकर गांव तक सुनाई दे रहा है।

इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किये हैं। इसके तहत वेब कास्टिंग के जरिये भी निगरानी की जा रही है।

इसके अलावा डीसी-एसपी समेत अन्य अधिकारी भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकले हैं।

इसे भी पढ़ें

वोट डालने के बाद क्या बोले सीएम चंपाई

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन दिखे बिना रहें एक्टिव, जानें आसान तरीका [Stay active on Instagram without appearing online, know the easy way]

Instagram: नई दिल्ली, एजेंसियां। इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन रहते हुए भी...

DSPMU: B.sc. इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 25 जुलाई तक आवेदन [DSPMU: Application for B.Sc. Electronics by 25th July]

DSPMU: रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के बीएससी...

शुभांशु शुक्ला ने ISS से ISRO प्रमुख को धन्यवाद कहा, साझा किए मिशन के अनुभव [Shubhanshu Shukla thanked ISRO chief from ISS, shared mission...

Shubhanshu Shukla: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img