लिखित परीक्षा से होगा चयन
चंडीगढ़, एजेंसियां। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) में नर्सिंग स्टाफ के 120 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।
उम्मीदवार बीएफयूएचएस की ऑफिशियल वेबसाइट – bfuhs.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग की डिग्री।
जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में तीन साल का डिप्लोमा।
कैंडिडेट ने 10वीं तक पंजाबी भाषा पढ़ी हो।
मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।
संबंधित फील्ड में अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा :
अधिकतम 37 साल
सैलरी :
पे लेवल 5 के हिसाब से हर महीने शुरुआती सैलरी 29 हजार रुपए से लेकर 92 हजार 300 रुपए प्रतिमाह होगी।
फीस :
सामान्य/ओबीसी : 1770 रुपए।
एससी/एसटी : 885 रुपए।
चयन प्रक्रिया :
रिटेन एग्जाम
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जाम
ऐसे करें आवेदन :
Step – 1 – ऑफिशियल वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
Step – 2 – मेन पेज पर उपलब्ध ‘BFUHS Staff Nurse Recruitment 2024‘ लिंक पर क्लिक करें।
Step – 3 – अब ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर Click करके फॉर्म भरें।
Step – 4 – जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें।
Step – 5 – ‘सबमिट’ पर क्लिक कर दें।
Step – 6 – फॉर्म डाउनलोड करें।
Step – 7 – आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।
इसे भी पढ़ेः
UPSSSC ने बीसीजी टेक्नीशियन के 255 पदों पर निकाली वेकेंसी, इस दिन से आवेदन
