हेमंत मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा , इरफान को ग्रामीण विकास और दीपिका को मिला कृषि [Division of ministers’ portfolios in Hemant cabinet, Irfan got rural development and Deepika got agriculture]

2 Min Read

रांची। हेमंत सोरेन सरकार की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं।

हेमंत कैबिनेट में इस बार 3 नये चेहरे हैं। महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी पहली बार मंत्री बनाये गये हैं। सरकार के आखिरी 6 माह के कार्यकाल के लिए दलित नेता बैद्यनाथ राम को भी मंत्री बनाया गया है। पुराने मंत्रियों को कमोबेश पुराना पोर्टफोलियो ही सौंपा गया है। 

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री

मंत्रालय- कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग

गृह कारा विभाग, पथ, निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग

चंपाई सोरेन-

जल संसाधन विभाग

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

रामेश्वर उरांव-

वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, 

वाणिज्य कर विभाग, संसदीय कार्य विभाग

सत्यानंद भोक्ता-

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग

बैद्यनाथ राम-

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

दीपक बिरुआ-

एससी, एसटी एवं पिछड़ा कल्याण विभाग, परिवहन विभाग

बन्ना गुप्ता-

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग

इरफान अंसारी-

ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग

मिथिलेश ठाकुर-

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

हफीजुल हसन अंसारी-

अल्पसंख्यक कल्याण,  निबंधन विभाग, 

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग

बेबी देवी-

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

दीपिका पांडेय सिंह-

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग

इसे भी पढ़ें

हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, दीपिका, इरफान और बैद्यनाथ नये चेहरे, बंसत और बादल बाहर

Share This Article
Exit mobile version