जम्मूः आतंकी हमले में 5 जवान शहीद और 5 घायल [Jammu: 5 soldiers martyred and 5 injured in terrorist attack]

2 Min Read

वाहन पर ग्रेनेड से हुआ था हमला

जम्मू, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया। इसमें 5 जवान शहीद हो गए, 5 घायल हैं।

वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। घटना लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है।

आतंकियों ने सेना पर यह हमला तब किया जब पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

2 महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला:

इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे।

आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं।

जून में 7 घटनाओं में 9 आतंकी मारे गए:

जून में सेना ने सात अलग-अलग एनकाउंटर में कुल 9 आतंकियों को मार गिराया है। डोडा जिले के गंडोह इलाके में 26 जून को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था।

22 जून को उरी में 2 आतंकी मारे गए थे। वहीं 19 जून को हादीपोरा में दो आतंकी और 17 जून को बांदीपोरा में एक LeT कमांडर ढेर हुआ था। 11 जून को कठुआ में एक आतंकी मारा गया था।

इसे भी पढ़ें

जम्मू में सेना के वाहन पर हमला, 2 जवान घायल 

Share This Article
Exit mobile version