Mobile tower:
गुमला। गुमला में शनिवार को एक युवक नशे में अपने घर के पास मौजूद 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यहां से वो गाली-गलौज करने लगा और घर की संपत्ति में बंटवारे की मांग करने लगा। मामला कोटाम गांव की है।
Mobile tower:पत्नी की पिटाई के बाद चढ़ा था टावर परः
इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को काफी समझाया। इसके करीब साढ़े 3 घंटे बाद युवक नीचे उतरा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टावर पर चढ़ने से पहले उसने नशे में अपनी पत्नी प्रतिमा देवी की पिटाई भी की थी। प्रतिमा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mobile tower: घर की संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहा था युवकः
युवक की पहचान कोटाम गांव निवासी 25 वर्षीय रितेश सिंह उर्फ बाबू के रूप में की गई। वह करीब 130 फीट की ऊंचे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। रितेश अपने पिता और भाई से घर की संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहा था।
Mobile tower: सैकड़ों ग्रामीण भी वहां जमा हो गएः
वह टावर पर चढ़कर गालियां भी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही कोटाम पिकेट की पुलिस मौके पर पहुंची। सैकड़ों ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।
रितेश के पिता गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। वह दो भाइयों में छोटा है। उसके तीन बच्चे हैं।
Mobile tower: पति-पत्नी दोनों ही अस्पताल में भर्तीः
पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। तेज धूप में टावर का पाइप गर्म हो गया था। इससे रितेश के लिए नीचे उतरना मुश्किल हो रहा था। हालांकि लगातार समझाने के पर करीब साढ़े तीन घंटे बाद रितेश को सकुशल नीचे उतारा गया।
इसे भी पढ़ें
काल ड्रॉप और खराब नेटवर्क का झंझट खत्म, अब हाथ में ही होगा टावर