तेजस्वी बोले-100 सीटें भी नहीं मिलेंगी BJP को

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर ED और CBI का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के ED है, CBI है, इनकम टेक्स डिपार्टमेंट है, धन-बल है।

अगर लेवल प्लेइंग फील्ड हो तो भाजपा की 100 सीटें आना भी मुश्किल हैं।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा मुंह के बल के गिरेगी।

उधर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से भाजपा उम्मीदवार बिष्णु पदरे ने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा से भारत विरोधी रही है।

नेहरू ने उत्तरी अंडमान द्वीप समूह का हिस्सा रहे कोको द्वीप समूह को म्यांमार को गिफ्ट दे दिया था। यह अब चीन के नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें

PPF में निवेश से तैयार होगा एक करोड़ का फंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं