सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, 33 गिरफ्तार [Stone pelting at Ganesh pandal in Surat, 33 arrested]

2 Min Read

पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

सूरत, एजेंसियां। सूरत के लालगेट इलाके में गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात 6 युवकों ने पंडाल पर पथराव किया। इसके विरोध में हजारों लोगों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने पथराव करने वाले सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पथराव की घटना का समर्थन करने वाले 27 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सुरक्षा में हुई पूजा

सोमवार सुबह से वहां स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस की मौजूदगी में गणेश पूजा भी की गई है। करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को हालत संभालने के लिए तैनात किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोग दूसरे धर्म के हैं। इनमें कुछ नाबालिग भी हैं।

देर रात से ही विरोध प्रदर्शन जारी

रिपोर्ट के अनुसार लोगों का प्रोटेस्ट देर रात हिंसक हो गया था। मंडप से करीब सौ मीटर दूर सैयदपुरा थाने का घेराव भी किया गया।

दोनों धर्म के लोगों के बीच झड़प भी देखने को मिली। गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गईं।

शांति की अपील करने पहुंचे स्थानीय विधायक कांति बलर और पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।

10 पुलिसकर्मी घायल

पथराव में डीसीपी विजय गुर्जर समेत 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। आसपास की इमारतों से भी पथराव किया गया।

इसके बाद देर रात स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के करीब 10 गोले भी दागे गए।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस पर पथराव, एक जवान घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं