नई दिल्ली : शरद पवार एनसीपी के अध्यक्ष बने रहेंगे। शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में उन्होंने साफ किया कि वे कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के पद से रिटायर होने का अपना फैसला वापस ले रहे हैं।
शरद पवार ने कहा कि मेरे पद से रिटायर होने के फैसले की जोरदार प्रतिक्रिया हुई थी और कार्यकर्ताओं तथा नेताओं में बेचैनी थी। ऐसे में मैं कार्यकर्ताओं की भावना का अपमान नहीं कर सकता था। भले ही मैं अध्यक्ष का पद स्वीकार कर रहा हूं लेकिन मेरा स्पष्ट मत है कि ऐसा उत्तराधिकारी बनाना आवश्यक है जो संगठन में कोई पद या जिम्मेदारी रखता हो।







