सेंसेक्स 1258 अंक गिरकर 77,964 पर बंद, निफ्टी भी 388 अंक गिरा [Sensex fell 1258 points and closed at 77,964, Nifty also fell 388 points]

1 Min Read

सरकारी बैंकों के शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 6 जनवरी को सेंसेक्स 1258 अंक की गिरावट के साथ 77,964 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी 388 अंक की गिरावट रही, ये 23,616 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1778 अंक गिरकर 54,337 के स्तर पर बंद हुआ।

30 में से 27 शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी रही। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। PSU बैंक सबसे ज्यादा 4.00% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इसके साथ ही रियल्टी में 3.16%, मेटल में 3.14%,मीडिया में 2.71% और ऑटो सेक्टर 2.18% की गिरावट रही।

इसे भी पढ़ें

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Share This Article
Exit mobile version