पति को मारकर ड्राम में सील करने वाली मुस्कान डेढ़ महीने की प्रेगनेंट [Muskaan, who killed her husband and sealed him in a drum, is one and a half month pregnant]

3 Min Read

Saurabh Murder Case:

मेरठ, एजेंसियां। अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के इल्जाम में बंद मुस्कान रस्तोगी डेढ़ महीने की गर्भवती है। इसलिए उसकी बैरक बदल दी गई है। 9 अप्रैल को मुस्कान और संगीता नाम की महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आ गयी थी।

दोनों महिला बंदी गर्भवती मिली हैं। सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया- अब उन्हें जेल मैन्युअल के अनुसार गर्भवती वाली डाइट, दवाएं दी जा रही हैं। इन दोनों महिला बंदियों पर निगरानी रखने के लिए अलग से स्टाफ भी तैनात किया गया है।

19 मार्च से मुस्कान जिला जेल में बंद है। 9 अप्रैल को मुस्कान जेल से बाहर निकली। उसने जेल से बाहर का माहौल देखा। 2 अप्रैल को मुस्कान बैरक से बाहर जेल के वीसी रूम तक गई थी। जहां उसकी पेशी हुई थी। इस दौरान वो करीब 20 मिनट बैरक से बाहर थी। इसके बाद आज जेल से बाहर आई।

Saurabh Murder Case: कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज लाया गया

जेल प्रशासन और पुलिस मुस्कान की सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट है। इसलिए उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बहुत ही खामोशी से चेकअप के लिए लाया है। डर था कहीं वकीलों की तरह आज डॉक्टर या जनता उस पर हमला न कर दे। मेडिकल कॉलेज में करीब 2 घंटे तक उसके तमाम चेकअप हुए।

अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट तुरंत मिल गई। जबकि कुछ टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस दौरान स्थानीय मेडिकल थाना पुलिस और लोकल पुलिस मौके पर तैनात रही। पूरी सिक्योरिटी के बीच मुस्कान का चेकअप कराया गया।

भारतीय कानून के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को विशेष परिस्थितियों में जमानत दी जा सकती है। उदाहरण के लिए दिल्ली और बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐसे मामलों में मानवीय आधार पर जमानत दी है। कोर्ट ने ये माना है कि जेल में बच्चे को जन्म देना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

Saurabh Murder Case: पहले भी साहिल के साथ भाग चुकी हा मुस्कान

मेरठ पुलिस ने सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, चार्जशीट अगले सप्ताह कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। केस डायरी में पुलिस ने लिखा- हत्या के पीछे की वजह तंत्र क्रिया नहीं थी।

इसे साहिल और मुस्कान के लव अफेयर की वजह से अंजाम दिया गया। पुलिस को साक्ष्य मिले हैं कि मुस्कान पहले भी साहिल के साथ भाग चुकी है। ऐसे में सौरभ ने तय कर लिया था कि वह मुस्कान को तलाक दे देगा। तब दोनों के परिवारों ने ही पंचायत कराई थी। पुलिस ने केस डायरी में मुस्कान और साहिल को बराबर का दोषी माना है।

इसे भी पढ़ें

Saurabh Rajput murder case: सौरभ की हत्या के मामले में नया मोड़, मुस्कान के परिवार ने किया बड़ा खुलासा

Share This Article
Exit mobile version