कुख्यात सुजीत सिन्हा का गुर्गा धराया, 35 मामलों में था वांटेड [Notorious Sujit Sinha’s henchman arrested, wanted in 35 cases]

2 Min Read

Gangster Sujit Sinha:

मेदिनीनगर। कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गैंग का एक शातिर गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे पलामू के मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्र से दबोचा गया है। उसका नाम हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र कुमार तिवारी बताया गया।

उसके पास से पुलिस ने एक एटीएम कार्ड, अलग-अलग नाम के आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार हरि तिवारी के खिलाफ पुलिस फाइल में करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2012 से हरि तिवारी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस बात का खुलासा मेदिनीनगर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने किया।

Gangster Sujit Sinha: गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर इस शातिर गुर्गे को दबोचा गया है। एडीपीओ ने बताया कि बीते 12 जनवरी 2025 में मेदिनीनगर के बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी में केके मेमोरियल के बगल में अर्द्धनिर्मित मकान में अपराध की योजना बनाते छह अपराधी पकड़े गए थे।

सभी अपराधियों को हरि तिवारी ने एकजुट किया था और आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था। इस कांड में हरि तिवारी फरार चल रहा था। उस वक्त धराये अपराधियों के पास से 02 लोडेड पिस्टल और 10 राउंड जिन्दा गोली के अलावे अन्य सामान बरामद हुआ था। इसी मामले में पुलिस हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र कुमार तिवारी को खोजड रही थी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 5 गैंगस्टर जेल से ही चला रहे सल्तनत

Share This Article
Exit mobile version