Khelo India Youth Games 2025: पीएम करेंगे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का उद्घाटन, बिहार की धरती पर पहली बार आयोजित होगा खेल का महाकुंभ [PM will inaugurate ‘Khelo India Youth Games 2025’, the great sports event will be organized for the first time on the soil of Bihar]

2 Min Read

Khelo India Youth Games 2025:

पटना, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 4 मई को बिहार की राजधानी पटना में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक समारोह के दौरान दी। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहे। समारोह में कार्यक्रम का लोगो और शुभंकर का अनावरण भी किया गया।

Khelo India Youth Games 2025: पांच जिलों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिलों– पटना, गया, नालंदा, भागलपुर और बेगूसराय में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में देशभर से 8,500 एथलीट और 1,500 तकनीकी स्टाफ हिस्सा लेंगे।

यह पहली बार है जब बिहार को इस स्तर के राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेज़बानी का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहाकि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन से राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूती मिलेगी।”

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य और महत्व

खेलो इंडिया योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को जमीनी स्तर पर पुनर्जीवित करना और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

इसे भी पढ़ें

Pamban Bridge: PM ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया, एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज 

Share This Article
Exit mobile version